पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 19 मई को संपन्न हुई प्रिंस हैरी और मीगन मार्केल की रॉयल वेडिंग में जिस इंडियन गर्ल को इनवाइट किया गया, वो हैं 23 साल की सुहानी जलोटा। मुंबईया गर्ल को यह मौका उनके वुमन अपलिफ्टमेंट के लिए किए गए सोशल वर्क की वजह से मिला। DainikBhaskar.com इसी इंडियन गेस्ट के बारे में अपने रीडर्स को बता रहा है।
- प्रिंस हैरी ने शादी में मिले तमाम गिफ्ट्स को अपने पास रखने की जगह चैरिटी संस्थानों में डोनेट किया है। ऐसी ही एक संस्था मैना महिला फाउंडेशन की फाउंडर हैं सुहानी जलोटा।
- रॉयल प्रिंस ने 7 संस्थानों को गिफ्ट डोनेट करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें से एक सुहानी की फाउंडेशन है।
- सुहानी जलोटा का NGO मुंबई के स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं के लिए अफोर्डेबल सैनेटरी नैपकिन बनाता है। वो महलाओं को नैपकिन के यूज के बारे में अवेयर तो करती ही हैं, साथ ही उनकी जेब पर भारी न पड़ने वाले सैनेटरी नैपकिन प्रोवाइड भी करवाती हैं।
- 12वीं के बाद ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने वाली सुहानी ने यूनिवर्सिटी के आंत्रेप्रेन्यॉर प्रोग्राम के तहत अपनी फाउंडेशन को शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई के धारावी स्लम में रह रहीं महिलाओं से बातचीत की और उन्हीं के साथ मिलकर सैनिटरी पैड बनाने वाली फैक्ट्री इस्टैब्लिश की।
- मीगन मार्केल सुहानी की मैना संस्था में आकर उनका काम देख चुकी हैं।
- यही नहीं, साल 2017 में ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने सुहानी जलोटा को सम्मानित किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.