भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय का किया स्वागत
जोगेंद्रनगर | अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर का खेल प्रशिक्षण केंद्र में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अजय ठाकुर ने खेल प्रशिक्षण केंद्र जोगेंद्रनगर में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का मार्गदर्शन भी किया और भविष्य में सफलता को लेकर टिप्स भी दिए। उन्होंने खिलड़ियों को कहा कि जितना जल्दी वह अपने कैरियर को लेकर सीरियस होंगें उतनी जल्दी ही और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। युवा वर्ग यह ठान ले कि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करना है उसके लिए चाहे कितना समय लगे तथा यदि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से परिश्रम करें तो सफलता द्वारा उनके कदम चूमना निश्चित है।
जोगेंद्रनगर में खिलाड़ियों और प्रशंसकों के साथ अजय ठाकुर।