पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कड़े सुरक्षा घेरे में दिल्ली के तिहाड़ जेल से लाया गया आईएम का आतंकी, कोर्ट में सुनाए गए आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन(आईएम) के नौ आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने आज तिहाड़ जेल में बंद आतंकी साकिब अंसारी को दिल्ली पुलिस के हथियार बंद कमांडो की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर आई। कोर्ट में आज साकिब को उस पर लगाए गए आरोप सुनाए गए। जबकि अन्य आठ आरोपियों को पहले से आरोप सुनाए जा चुके है। कोर्ट में कड़ी सुरक्षा…

 

 

- वर्ष 2014 में राजस्थान में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में एटीएस ने एक के बाद एक कर दस आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आठ आरोपियों को कोर्ट पूर्व में उन पर लगे सभी आरोपों को सुना चुकी थी। शेष दो आरोपी साकिब अंसारी व वकार अजहर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर पा रही थी। गत सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए दोनों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

- आज सुबह दिल्ली पुलिस के कमांडो कड़े सुरक्षा घेरे में साकिब को लेकर जोधपुर पहुंचे। इसके बाद अन्य संदिग्ध आतंकियों के साथ उसे कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि वकार को आज पुलिस कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। एडीजे संख्या 3 बृजेश पंवार की अदालत में साकिब को उस पर लगे आरोप सुनाए गए।

 

परिजन भी पहुंचे मिलने

 

- आतंकियों को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच गए। कड़े सुरक्षा घेरे के कारण वे उनसे मिल नहीं पाए, लेकिन वे उनकी तरफ देख मुस्कराते रहे।

 

यह है आरोप

 

- साकिब अंसारी कोर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4,5,6 से आरोपित किया गया है जिसमें विस्फोटक पदार्थ रखना, विस्फोटक पदार्थ बनाना या बनाने में मदद करने का आरोप सुनाया गया। इसके अलावा विधि विरुद्ध अधिनियम की धारा 16, 17, 18, 18 ए, 20, 23, 38 के आरोप सुनाए गए। जिसके तहत भारत सरकार के खिलाफ षड़यंत्र करना, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध करने की स्थिति पैदा करने के आरोप से आरोपित किया गया। इसके अलावा आईपीसी की धारा 121, 121 ए, 122, 120 बी के तहत आरोपित किया गया। अब इन आतंकियों की आगामी 1 मई को सुनवाई होगी। आगामी सुनवाई के दौरान एडीजे कोर्ट ने जोधपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक को आतंकी वकार अजहर को आवश्यक रुप से पेश करने के आदेश दिए।

 

यह है मामला

 

- 23 मार्च 2014 को एटीएस ने राजस्थान में आतंकी गतिविधियों एंव विस्फोट की योजना बनाने वाले इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क को तोड़ दिया। जोधपुर के प्रताप नगर पुलिस थाने में दर्ज इस मामले में एक के बाद एक कर दस संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अधिकांश आरोपियों को आरोप सुनाए जा चुके है। चार्ज बहस होना अभी शेष है।

फोटो एल देव जांगिड़

खबरें और भी हैं...