पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन में आंतकवाद-निरोधक क़ानूनों के तहत गिरफ़्तार की गई भारतीय-मूल की एक महिला गुरुवार को अदालत में पेश होगी.
पूर्वी लंदन के स्ट्रेटफ़र्ड इलाके की निवासी 36 साल की कुंतल पटेल पर हत्या की कोशिश का आरोप है.
इस महिला को रविवार को पूर्वी लंदन के स्ट्रैटफ़र्ड में एक मकान पर पुलिस के छापे के बाद गिरफ़्तार किया गया था.
उससे एक दिन पहले शनिवार, को पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम लंदन में एक अन्य छापे में एक 19 साल के युवा को गिरफ़्तार किया था जिसे बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि इस युवक पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी.
पुलिस ने तीन जगहों की तलाशी ली थी. पुलिस का कहना था कि आम जनता को ख़तरे की कोई बात नहीं है.
स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने कहा था, \"ये तलाशियां एहतियातन की जा रही हैं.\"
बुधवार रात मजिस्ट्रेट ने पुलिस को महिला की हिरासत बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी और तब उन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा है, \"ये एक पूर्व-नियोजित कार्रवाई थी और इसमें जांच जारी है.\"
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक लंदन पुलिस ने तीन जगहों पर छापा मारा था जिसमें एक वरिष्ठ ब्रितानी राजनयिक का किशोर बेटा भी गिरफ़्तार किया गया लेकिन पुलिस ने कहा है कि वह इस किशोर के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं करेगी.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.