पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड वनडे: लाइव स्कोर

भारत-न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड वनडे: लाइव स्कोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड में हो रहे तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले फ़िल्डिंग करने का फैसला किया है.

भारत इससे पहले नेपियर और हैमिल्टन में खेले गए दोनो मैच भारत हार चुका है. इस सिरीज में कुल पाँच मैच खेले जाने हैं.

नेपियर में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 26 रन से हराया था. वहीं हैमिल्टन में खेले गए वर्षा प्रभावित दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत 20 रन से हार गया था.

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच का लाइव स्कोर देखिए.

पाँच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ में लगातार दो मैचों में मिली हार की वजह से तीसरे वनडे में भारत का एकमात्र लक्ष्य किसी भी तरह जीत हासिल कर सिरीज़ को जीवंत बनाए रखना होगा.

लगातार दो हार के बाद भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ईशांत शर्मा और सुरेश रैना को लगातार मौक़े दिए जाने को लेकर आलोचनाओं के घेरे में है तो दूसरी तरफ मेज़बान न्यूज़ीलैंड के हौसले बुलंद हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)