पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसर्बिया ने विश्व ग्रुप प्ले ऑफ़ डेविस कप मुका़बले में भारत को 3-2 से हरा दिया.
बैंगलोर में आख़िरी और निर्णायक मैच में सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच ने भारत के यूकी भांबरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर अपने देश को जीत दिला दी.
इससे पहले रविवार को दोनों के बीच मैच जब तेज़ बारिश की वजह से रोका गया तो क्राजिनोविच एक सेट जीत चुके थे और दूसरा सेट 4-4 से बराबरी पर था.
रविवार को खेले गए पहले उलट एकल मुक़ाबले में भारत के सोमदेव देववर्मन ने बेहद शानदार खेल दिखाते हुए पांच सेटों चले मुका़बले में सर्बिया के लुसान लाजोविच को हराकर भारत को 2-2 की बराबरी पर ला दिया था.
लेकिन सोमदेव के ज़ोरदार प्रदर्शन को यूकी भांबरी नहीं दोहरा पाए.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.