पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाक को एफ़ 16 की बिक्री पर भारत नाराज़

पाक को एफ़-16 की बिक्री पर भारत नाराज़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत ने पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान बेचने के अमरीका के फ़ैसले पर गहरी नाराज़गी जताई है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, \"हम पाकिस्तान को एफ़-16 विमान बेचने के लिए ओबामा प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी करने के फ़ैसले से निराश हैं.\"

उन्होंने कहा कि भारत अमरीका की इस राय से इत्तेफ़ाक नहीं रखता है कि इससे चरमपंथ के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद मिलेगी.

स्वरूप ने कहा कि पिछले कई सालों का रिकॉर्ड ख़ुद अपनी कहानी बयान करता है.

उन्होंने कहा कि भारत अमरीकी राजदूत रिचर्ड वर्मा को तलब कर अपनी नाराज़गी जताएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...