पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लखनऊ. यहां पर अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। शुक्रवार सुबह 7.45 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-685 का एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी विमान में सवार यात्रियों को नहीं दी गई। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया।
गर्मी से परेशान हुए यात्री
- विमान में सवार यात्री गर्मी के कारण परेशान हो रहे थे। कुछ यात्रियों ने फ्लाइट में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दूसरी तरफ इंजन फेल होने की जानकारी मिलते ही इंडिगो की इंजीनियरिंग टीम इंजन की मरम्मत में जुट गई।
- एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एसके नारायण ने बताया कि लखनऊ इंडिगो टीम की जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो का विमान (6E-685) वापस पार्किंग स्टैंड में आ गया। यात्रियों को दूसरी दूसरी फ्लाइट से जल्द भेजा जाएगा।
मंगलवार को एयरपोर्ट में फंसे थे 3 हजार यात्री
- इससे पहले मंगलवार को भी 13 विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था। इसके चलते एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और करीब तीन हजार यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।
- बताया जा रहा था कि दिल्ली हवाई अड्डे पर जगह नहीं होने के कारण मंगलवार को कई विमानों को उतरने की अनुमति नहीं मिली। कुछ विमान तो हवा में ही चक्कर लगाते रहे। हालांकि अमौसी एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण का कहना है कि लखनऊ में विमान रोके गए, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.