पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंडोनेशिया के मध्य जावा में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं.
भारी बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है. लापता लोगों की तलाश के लिए भारी सामान उठाने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा लेंगे.
रविवार को ट्रैक्टर और बुलडोजर्स के पहुंचने तक बचावकर्मियों को अपने हाथों से कीचड़ और मलबा हटाना पड़ा. पुलिस और सैनिकों समेत लगभग 1,000 लोगों को राहत कार्यों में लगाया गया है.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.
आपदा एजेंसियों का कहना है कि बचाव दल ने कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया है जिनमें से 10 की हालत नाजुक है.
शनिवार को भारी बारिश के कारण राहत अभियान स्थगित करना पड़ा था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.