पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद | पालडी के सिविल इंजीनियर विनोद सोलंकी ने इको फ्रेंडली घर बनाया है। स्टेक इफेक्ट की चिमनियों से नेचुरल एयर कंडीशनिंग सिस्टम विकसित किया है। इससे गर्मी में घर का तापमान 5 से 7 डिग्री तक कम रहता है। पुरानी तकनीक को ही नए रूप् में सामने लाया….
तीन मंजिला मकान पर्यावरण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। 43 फीट की ऊंचाई वाले मकान में 20 फीट तक ग्राउंड फ्लोर है। पहली मंजिल 13 फीट और उसके बाद की दो मंजिल 10 फीट ऊंची है। पुराने मकानों और महलों में जैसे गर्म हवाओं को ठंडा करने की पद्धति अपनाई जाती थी वही तरीका इस्तेमाल करके मकान को डिजाइन किया गया है।
कैसे करता है काम
1
बीच में रखे वेन्टीलेशन से ताजी हवा अंदर ही नीचे तक जाती है।
बाहर की ताजी हवा खिड़की या वेन्टीलेशन से अंदर आती है।
2
2
चिमनी दोनों ओर खुली होती है जिससे गर्म हवा बाहर निकल जाती है। इस प्रकार घर के अंदर की गर्म हवा बाहर निकलती है।
4
भौतिक शास्त्र के नियमानुसार गर्म हवा बाहर निकलती है।
छत पर बनी चिमनी से घर के अंदर की हवा बाहर आती है।
5
स्टेक इफेक्ट की पद्धति को इस तरह से समझें
इस पद्धति में हवा अंदर और बाहर आती-जाती है। चिमनी का ऊपरी हिस्सा चौड़ा और निचला हिस्सा संकरा होता है। अंदर और बाहर की हवा के घनत्व में अंतर के कारण एयर बोयन्सी पैदा होती है। गर्मी के सीजन में घर के अंदर की हवा गर्म होती है, जो ऊपर जाती है इससे बिल्डिंग के नीचे की हवा का दबाव कम होता है। इससे खुली खिड़की या वेन्टीलेशन से अंदर आने वाली ठंडी हवा उसका स्थान ले लेती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.