पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस राज्य में बन रहा है देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 233 अरब में होगा निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ. देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का खाका तैयार हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ के चांद सराय से शुरू होकर गाजीपुर जिले के हैदरिया तक बनेगा। यह एक्सप्रेसवे 341 किमी लंबा होगा और यूपी के 9 जिलों को कनेक्ट करेगा। प्रेजेंट में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। इसकी लंबाई 302 किमी है।

 

ये हैं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की खास बातें

 

- 9 जिलों को जोड़ेगा - लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, मऊ और गाजीपुर।

- कितने किमी लंबा - 353.4 किमी, 6 लेन एक्सप्रेसवे

- प्रॉजेक्ट की कॉस्ट - 233.5 अरब (118 अरब कंस्ट्रक्शन कॉस्ट + 65 अरब लैंड कॉस्ट)

- 5 घंटे में पहुंच सकेंगे लखनऊ से गाजीपुर

 

ऐसे होगा डेवलप

 

- प्रॉजेक्ट को 8 पैकेजों में बांटा गया है। जून में 12 कंपनियां इसके डेवलपमेंट के लिए बिडिंग करेंगी।
- पहला पैकेज 40.47 किमी लंबा है, जिसके लिए 5 कंपनियां बिडिंग करेंगी।
- दूसरा पैकेज 39.7 किमी लंबा है, जिसके लिए 6 बिडर्स हैं।
- 41.7 किमी लंबे तीसरे पैकेज के लिए 6 कंपनियां दावेदारी करेंगी।
- चौथा पैकेज 43.7 किमी लंबा है, जिसके लिए 5 दावेदार होंगे।
- 5वें पैकेज के लिए 4 बिडर्स हैं। यह 54 किमी लंबा है।
- छठा पैकेज 28.7 किमी लंबा है और उसके 5 दावेदार हैं।
- 7वां पैकेज, जो कि 46.08 किमी लंबा है, उसके लिए 6 कंपनियां दावेदारी करेंगी।
- 8वें और फाइनल पैकेज के लिए भी 6 दावेदार हैं। यह 47.97 किमी लंबा है।

 

आगे क्लिक कर जानें, देश के 5 सबसे लंबे एक्सप्रेस वे और उनकी कीमत...

खबरें और भी हैं...