पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वज्रपात की घटना में एक की मौत व तीन युवती घायल इलाजरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला (झारखंड)।    घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसूम टोली में रविवार को अचानक हुए वज्रपात में 10 वर्षीय धनवीर उरांव की मौत हो गई।, जबकि तीन लोग आरती कुमारी(15), ज्योति कुमारी(18) व पूजा कुमारी (16) घायल हो गए है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार की सगे भाई-बहन हैं। वज्रपात की घटना के शिकार हुए सभी लोग कुसुमटोली के समीप नगड़ा बांध में अपने खेत में पूरा परिवार साथ सभी प्याज निकाल रहे थे। तभी दिन के लगभग तीन बजे अचानक हुए वज्रपात में धनवीर उरांव की मौत हो गई। जबकि तीनों सगी बहने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घाघरा लाया गया। जहां तीनों घायल बहनों का इलाज चल रहा है, जबकि चिकित्सक ने धनवीर उरांव को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...