पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिल्ली उपचुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दी गई ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची।  रांची समाहरणालय के सभा कक्ष में सिल्ली विधानसभा उप चुनाव 2018 को लेकर मास्टर ट्रेनर को वीवी पैट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ये बताया गया, अगर कोई खराबी आ जाए तो कैसे ठीक होगी। भारत निर्वाचन आयोग से आए उपेन्द्र शुक्ला द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मनोज रंजन, निर्वाची पदाधिकारी, सिल्ली विधानसभा उप चुनाव, मनमोहन सिंह, प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

24 मई को होगा पार्टीवार प्रशिक्षण कार्यक्रम 

मतदान कर्मियों के लिए कार्यक्रम 15 मई, 18 मई को आयोजित हो चुका है। वहीं, 24 मई को पार्टीवार आयोजित की जाएगी। इसमें सभी कर्मियों का शामिल होना अनिवार्य होगा। 

 

दण्डाधिकारी व माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 17 से 
सिल्ली उपचुनाव को लेकर मतदान दण्डाधिकारी व माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 17 मई से प्रारंभ होगा जो 23 मई व 25 मई को भी आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण दो पालियों में की जाएगी। पहला चरण प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें मतदान दण्डाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी, जिसमें माईक्रो आर्ब्जवरों का प्रशिक्षण कार्य संपन्न होगा।

 

फोटो: सरफराज कुरैशी।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...