पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ड्राइवर की मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची।  तमाड़ थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सोमवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर व क्लिनर जख्मी हो गया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

खाली ट्रक रांची की ओर आ रहा था

दरअसल, एक ट्रक पर कोयला लदा था। जबकि दूसरा ट्रक खाली था। कोयला लदा ट्रक टाटा की ओर जा रहा था। वहीं, खाली ट्रक रांची की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों ट्रक इंचाडीह के समीप पहुंचे आपस में उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोयला लदे ट्रक के ड्राइवर संतोष कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

हादसे में दो क्लिनर और एक ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लाेगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...