पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। मौसम परिवर्तन का दौर फिलहाल जारी रहने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक बारिश और आंधी चलने के आसार है। वहीं, रविवार दोपहर चली आंधी और बारिश में राज्यभर में 5 लोगों की मौत हो गई। एक घंटे में 54.4 एमएम बारिश हुई। बिजली कटौती से भी लोगों को काफी परेशानी हुई।
जलजमाव से हुई परेशानी
बताते चलें कि रविवार दोपहर हुई बारिश से रांची के धुर्वा के शहीद मैदान के पास वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, गुमला में 10 साल के धनवीर उरांव, घूरन गोप, सिमडेगा में ललित कुमार और रामगढ़ में विकास की वज्रपात से मौत हो गई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन गली-मुहल्लों में जबर्दस्त जलजमाव हो गया। एमजी रोड, हरमू रोड, अपर बाजार, रातू रोड, कचहरी और सर्कुलर रोड में नाली भर जाने से गंदगी रोड पर आ गई। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
गर्जन के साथ बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि वेस्ट बंगाल और दक्षिणी बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सुर्कलेशन बना हुआ है। इसी वजह से बारिश हुई। हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे मापी गई। मौसम विभाग ने 21-24 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ बारिश के आसार बताए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.