पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला. नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में लेह-लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाली टू-लेन जोजिला सुरंग प्रॉजेक्ट का इनॉग्रेशन किया। यह इंडिया ही नहीं, एशिया की सबसे लंबी रोड टनल होगी। सुरंग बनने के बाद जोजिला से गुजरने में लगने वाला वक्त 3.5 घंटे से घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा।
इस सुरंग को बनाने में 7 साल का समय लगेगा। इस प्रॉजेक्ट की कॉस्ट का एस्टिमेट 68 अरब रुपए रखा गया है। इसकी लंबाई 14.15 किमी होगी।
इस मौके पर DainikBhaskar.com अपने रीडर्स को देश की सबसे लंबी और महंगी सुरंगों के बारे में बता रहा है।
- जम्मू कश्मीर में इन्फ्रा को बूस्ट देने के लिए सरकार आने वाले कुछ दिनों में 4 और सुरंगें बनाने पर काम कर रही है। इसमें से कुछ पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ पर काम जारी है।
- इनका निर्माण नेशनल हाई-वे एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से कराया जा रहा है। जोजिला समेत ये सभी सुरंगें कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से 12 महीने कनेक्ट रखेगी। दरअसल ये सुरंग ऐसे इलाकों में बन रही हैं, जो इलाके बर्फबारी के चलते 6 माह तक बर्फबारी में ढके रहते हैं। इन सभी 5 परियोजनाओं की अनुमानित लागत 23,000 करोड़ रुपए है।
नंबर-1: पीर की गली टनल
लंबाई: 8.5 km
अनुमानिल लागत: 4,200 करोड़ रुपए
जोड़ेगी: बाल्टाल को मिनी मार्ग से
डेटलाइन: 2022
नंबर-2: वैलू टनल
लंबाई: 8-10km
अनुमानित लागत: 4,000 करोड़ रुपए
जोड़ेगी: वैलू को सिंहपुरा से
डेटलाइन: 2021
नंबर-3: दारंगा टनल
लंबाई: 4.5 km
अनुमानित लागत: 2,500 करोड़ रुपए
जोड़ेगी: दारंगा को सुधमहादेव से
डेटलाइन: 2021
नंबर-4: जेड (Z) मोड़ टनल
लंबाई: 6.5 km
अनुमानित लागत: 4,000 करोड़ रुपए
जोड़ेगी: श्रीनगर को करगिल से
डेटलाइन: 2020
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.