पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Information Of Suspected Patients From Corona Affected Countries Came To The Control Room No Give 9955837428

कोरोना प्रभावित देशों से आए संदिग्ध मरीजों की सूचना कंट्रोल रूम के नं. 9955837428 दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{संदिग्धों का 28 दिनों तक करना है देखभाल

सरकार ने कोरोना वायरस के लिए जागरूकता के लिए जारी की है। गृह, शिक्षा, पेयजल, पंचायती राज, महिला बाल विकास और कल्याण विभाग को नोवेल कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए जनजागरूकता एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने विभागीय प्रमुखों को पत्र लिखकर जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित करने का आग्रह किया है। गृह विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल स्वच्छता, पंचायती राज, महिला बाल विकास, कल्याण विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि चीन, कोरिया, इटली, ईरान, वियतनाम, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, हांगकांग आदि देशों से आने वाले मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर यात्रियों की निगरानी के लिए राज्य तथा जिला सर्विलांस इकाई को सूचित किया जाए। ऐसे देशों से आने वाले मरीजों की 28 दिनों तक देखभाल किया जाना अपेक्षित है।

कहा- रिम्स तैयारी में बिलकुल फिट

एनडीआरएफ की टीम गुरुवार को रिम्स पहुंची। टीम ने रिम्स में कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने पेइंग वार्ड में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड काे भी देखा। निरीक्षण के बाद आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। कोरोना के मरीज को इलाज के लिए यहां लाया जाएगा। मरीजों को मिलने वाली जो भी मुख्य समस्याएं थीं, निरीक्षण के दौरान सभी को हाईलाइट किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें रिम्स में किसी प्रकार की खामियां नहीं मिली।

प्रभावित देश...

रिम्स में भी कंट्रोल रूम का नंबर 0651-2542720 जारी हुआ

कोरोना के किसी भी संदिग्ध मरीजों की सहायता के लिए राज्य सर्विलांस इकाई में 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 9955837428 है। रिम्स में भी कंट्रोल रूम (0651-2542720) काम कर रहा है। रिम्स रांची सहित पांच मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कुल 102 आइसोलेशन बेड बनाए गए हैं। 301 ए-95 मास्क की व्यवस्था की गई है।

एनडीआरएफ ने किया निरीक्षण

भीड़ न हाे, इसलिए एसडीअाे ने धरना की नहीं दी इजाजत

झारखंड राज्य ई-मैनेजर्स एसोसिएशन द्वारा संविदा विस्तार की मांग को लेकर राजभवन के समीप अनिश्चितकालीन धरना देना था। लेकिन, करोना वायरस को लेकर सदर एसडीओ ने इजाजत नहीं दी। मोरहाबादी में संघ की बैठक हुई। ई-मैनेजर्स के अध्यक्ष सौरभ दुबे ने बताया कि भीड़ के साथ बैठना खतरे को आमंत्रित करने के बराबर है। इसलिए, परमिशन नहीं मिला।

चीन, कोरिया, इटली, ईरान, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, जापान, थाईलैंड, हांगकांग समेत अन्य देशों से लोग झारखंड आते हैं।

कोरोना को लेकर अलर्ट...राज्य सरकार ने गृह, शिक्षा, पेयजल, पंचायती राज, महिला बाल विकास और कल्याण विभाग को जारी की एडवाइजरी

अागे क्या : अाज मुख्य सचिव डीके तिवारी राज्य भर के सभी सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य व अधीक्षक के साथ तैयारियों को लेकर वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
खबरें और भी हैं...