पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार विश्लेषकों के साथ इंफोसिस की बैठक 23 अप्रैल को

बाजार विश्लेषकों के साथ इंफोसिस की बैठक 23 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार विश्लेषकों के साथ इंफोसिस की बैठक 23 अप्रैल को

बीएसई (बम्बई स्टॉक एक्सचेंज) में नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा, \"\"कंपनी मुंबई के बांद्रा उपनगर में स्थित होटल ताज लैंड्स इंड में 23 अप्रैल को शाम 4.30 बजे से 7.30 बजे तक विश्लेषकों के साथ बैठक का आयोजन कर रही है।\"\"
कंपनी ने बताया कि इस बैठक का कंपनी की वेबसाइट (इंफोसिस डॉट कॉम) पर सीधा वेब प्रसारण किया जाएगा, जिसमें इस बैठक में प्रस्तुत किए जानेवाले प्रजेंटेशनों और परिचर्चा के ट्रांसक्रिप्ट भी शामिल होंगे।
आउटसोर्सिग दिग्गज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2017-18 की अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की थी तथा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अनुमान जारी किया था।
कंपनी ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी के राजस्व में डॉलर के संदर्भ में सात-नौ फीसदी की मजबूत वृद्धि होगी, जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...