पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. जेट एयरवेज के दिल्ली से इंदौर आए विमान के वॉशरूम में मिले साढ़े तीन किलो सोने के 30 बिस्किट मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने जांच शुरू कर दी है। डीआरआई ने जेट के इस विमान का पूरा रूट निकलवाया है कि यह कहां-कहां से होता हुआ इंदौर पहुंचा। साथ ही डीआरआई अधिकारियों ने जेट के स्टाफ से पूछताछ करते हुए उनके बयान लिए हैं। उनसे यात्रियों के नाम भी मांगे हैं, जिनका मिलान डीआरआई अपनी ब्लैक लिस्ट से करेगा, जिसमें तस्करों के नाम हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जेट एयरवेज का विमान (9डब्ल्यू-793) रात 10.50 बजे अपने तय समय पर दिल्ली से इंदौर आया था। यह विमान रात को इंदौर में रुककर अगली सुबह 6.10 बजे मुंबई रवाना होता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.