पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकनाडा की खूबसूरत मॉडल को इंस्टाग्राम की सोशल लाइफ ने अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। लक्जरी लाइफ जीने का शौक और इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में ये मॉडल अपराधी बन गई और इसे अब 8 साल की जेल हुई है। इस काम में हुई शामिल...
- 24 साल की मॉडल मेलिना रॉबर्ज दुनियाभर की खूबसूरत लोकेशन पर जाकर अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर करती थी। इन जगहों पर जाने का शौक लगातार बढ़ता गया और इन्हें पूरा करने के लिए उसने गलत तरीके से पैसा कमाना शुरू कर दिया। इस मॉडल ने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ये मॉडल करीब 95 किलो कोकीन की तसकरी करने जा रही थी, तभी पकड़ी गई। इस कोकीन की कीमत करीब 21 मिलियन डॉलर (करीब 137 करोड़ रु ) थी।
जहाज तक पहुंचाना चाहती थी ड्रग्स
- पुलिस के मुताबिक मेलिना और उसके साथ ड्रग तस्कर कुल 95kg कोकिन सी प्रिंसेज नाम की क्रूज शिप तक पहुचाने की कोशिश कर रहे थे। ये अबतक की सबसे बड़ी ड्रग तसकरी बताई जा रही है।
करा चुकी है न्यूड फोटोशूट
- मॉडल मेलिना को कॉलेज लाइफ से मॉडलिंग के शौक था। उन्होंने कई मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराए। 19 साल की उम्र में वे तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, इस मॉडल के इंस्टाग्राम फोटोज
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.