- Hindi News
- National
- Hamirpur News Interested Candidates Can Apply For The Post Of Technical Assistant In Bijri Up To 20
बिझड़ी में तकनीकी सहायक के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 तक कर सकते हैं आवेदन
बिझड़ी ब्लॉक में रिक्त पड़े तीन तकनीकी सहायकों के पद भरे जाएंगे। जानकारी देते हुए पंचायत समिति बिझड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पंचायत समिति बिझड़ी के कार्यालय में 20 मार्च तक शाम 5:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। इन पदों के प्रति चयनित उम्मीदवारों को मनरेगा मद् से मासिक सेवा शुल्क के रूप में देय राशि की अदायगी की जाएगी। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए। उसे कंप्यूटर के बारे में सामान्य ज्ञान होना जरूरी है। वह शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ हो। आवेदक पर कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं होना चाहिए। किसी भी कानून के अंतर्गत वह सरकार के अधीन किसी भी पद को धारण करने से वंचित नहीं होना चहिए। उक्त भर्ती के लिए साक्षात्कार के कोई अंक नहीं होंगे।
यहां 23 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन: वहीं विकास खंड बमसन स्थित टाैणी देवी के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में तकनीकी सहायक के रिक्त पड़े 2 पद भरे जाने हैं। बीडीओ रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों हेतू 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों की जांच हेतु बुलाया जाएगा, जिसके लिए उन्हें बाद में सूचित किया जाएगा।