पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। इंसान हो या जानवर सभी के लिए ब्रेन बॉडी का जरूरी हिस्सा होता है। इसके ऊपर लगातार कई तरह की रिसर्च भी होती रहती हैं। इन्हीं रिसर्च में से निकले कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हम यहां बता रहे हैं। हमारा ब्रेन हर समय 12 से 25 वॉट के बराबर इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करता है। इससे एक छोटा LED बल्ब जल सकता है। महिलाओं के ब्रेन के मुकाबले पुरुषों का ब्रेन 10 % बड़ा होता है। ब्रेन में मौजूद ब्लड वेसल्स की कुल लंबाई करीब 645 किलोमीटर होती है।
ब्रेन का साइज लगातार कम होते जा रहा है। पिछले 20 हजार सालों में इसका आकार टेनिस बाल जितना घट गया है। ब्रेन को दर्द नहीं होता। यानी अगर केवल ब्रेन का ऑपरेशन हो तो एनिस्थिसिया की जरूरत नहीं होगी। लेकिन स्कल्प के लिए एनिस्थिसिया जरूरी होता है। एक एडल्ट व्यक्ति के ब्रेन का वजन लगभग 1300 से 1400 ग्राम होता है। ह्यूमन ब्रेन में 75 से 80 प्रतिशत तक पानी की मात्रा होती है। बॉडी में पानी की कमी होने पर ब्रेन सही तरह से काम करना बंद कर देता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.