पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकीड़ों को खाद्य उद्योग में शामिल करने की वकालत भी की गई है.
संयुक्त राष्ट्र की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार ज़्यादा से ज़्यादा कीड़े खाने से वैश्विक भुखमरी से निबटा जा सकता है.
संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संस्था ने कहा है कि कीड़े खाने से शरीर को पौष्टिक आहार मिल सकता है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है.
रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में क़रीब दो अरब लोग पहले ही अपने भोजन में कीड़ों का इस्तेमाल शुरु कर चुके हैं.
संयुक्त राष्ट्र की संस्था के इस रिपोर्ट में ये भी माना गया है कि कीड़ों से घिन्न पश्चिमी देशों में बड़ी समस्या है.
रिपोर्ट के मुताबिक ततैया, बर्रे और अन्य कीड़े लोगो और जानवरों के खाने के लिए क्षमता से कम उपयोग किए जाते है.
कीड़ों में पौष्टिक तत्व
कीड़ों की खेती ‘खाद्य संकट से बचने का एक रास्ता हो सकता है’.
रिपोर्ट के अनुसार, “कीड़े सभी जगह मिल जाते है और इनकी पैदाइश भी तेज़ी से होती है, इसका पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता.”
रिपोर्ट तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि कीड़ें पौष्टिक होते हैं, इनमें प्रोटीन, फैट और मिनरल भरपूर होते हैं. ये ‘कुपोषित बच्चों के लिए पोषक तत्वों का काम करता है’.
कीड़े दूसरे जानवरों के अनुपात में दूषित गैसों का बेहद कम उत्सर्जन करते हैं. दुनिया के कई देशों में कीड़ों का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है लेकिन पश्चिमी देशों में इसे विचित्र माना जाता है.
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अगर होटल और रेस्त्रा उद्योग के लोग कीड़ों को अपने मेन्यू में शामिल कर लें तो कीड़ों की खपत बढ़ेगी. कीड़ों को खाद्य उद्योग में शामिल करने की वकालत भी की गई है.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.