पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Interview Of Applicants For Term Loan And Checking Of Papers From 17 March

टर्म लोन के लिए आवेदकों का इंटरव्यू और कागजात की जांच 17 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{इंटरव्यू कल्याण कॉम्प्लेक्स मोरहाबादी के सभाकक्ष में

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त और विकास निगम द्वारा सावधि ऋण (टर्म लोन) के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का इंटरव्यू और संबंधित कागजात की जांच 17 मार्च से शुरू होगी। निगम की ओर से आम सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच व योग्य लाभुकों के चयन के लिए स्क्रूटनी कमेटी द्वारा आवदेकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। साथ ही कागजात की जांच की जाएगी। इसके लिए रांची जिला सहित अन्य जिलों के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई है। यह जांच कल्याण कॉम्प्लेक्स मोरहाबादी के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से 6 बजे तक की जाएगी। निगम के प्रबंधन निदेशक नेसार अहमद के ओर से जारी आम सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि उक्त तिथि व समय पर जो आवेदक नहीं पहुंचेंगे उनके आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान आवेदकों को जमा किए गए मूल कागजात भी लेकर आना है।

सभी जिलों के आवेदकों की अलग-अलग तिथि में होगा इंटरव्यू

खबरें और भी हैं...