पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोल इंडिया चेयरमैन इंटरव्यू: कोल इंडिया में पेंशन कटौती जैसी समस्याओं का हल टेबल टॉक से होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. कोल इंडिया के नवनियुक्त चेयरमैन अनिल कुमार झा ने कहा कि पेंशन कटौती, एरियर भुगतान और संडे ओटी जैसे ज्वलंत मुद्दों का हल टेबल टॉक से होगा। इन मुद्दों पर मतभेद स्वाभाविक प्रक्रिया है। हर मुद्दों को गंभीरता से समझने की जरूरत है। बातचीत से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है। मैंने अभी काम शुरू भी नहीं किया है। पर जो होगा, अच्छा ही होगा। चेयरमैन बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

 


- उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग में सुरक्ष्रा सबसे जरूरी है। कोल इंडिया की तो प्रकृति ही डेंजर जोन की है। यहां प्रकृति के खिलाफ जाकर कोयले की कटाई होती है। यहां तो कामगाराें की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी ही चाहिए। इसके लिए मजदूर, अधिकारी और यूनियन नेताओं के बीच सकारात्मक संबंध जरूरी है। कामगारों के साथ अापसी संबंधों को सकारात्मक बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के कामगारों के लिए जो बेहतर होगा, वही करेंगे।

- उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के कामगारों का जीवन स्तर ऊंचा उठे, इस पर ध्यान रहेगा। पढ़ाई और चिकित्सा के क्षेत्र में और बेहतर करने की प्लानिंग की जाएगी। पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदूषण पर कंट्रोल हो और कोयला क्षेत्र में हरियाली फैले, इसके लिए तत्काल पहल करवाई जाएगी। भूमिगत खदान कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, पर पूरी सुरक्षा के साथ अधिकतम उत्पादन हो सके, इस पर फोकस करेंगे।

 

गोड्‌डा के हैं झा, पत्नी हाईकोर्ट में वकील

- अनिल कुमार झा गाेड्‌डा के रहने वाले हैं। 10 भाई-बहनों में चौथे स्थान पर हैं। उनकी पत्नी निशा झा झारखंड हाईकोर्ट में वकील हैं। एक बेटा है शिवम, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

- दूसरे भाई  अरविंद कुमार झा और तीसरे भाई पंकज कुमार झा एचईसी में कार्यरत हैं। पिता विपुलेश्वर झा एस इंस्पेक्टर थे, जिनका जमशेदपुर में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था।

- झा ने बड़वे मिशन हाई स्कूल चैनपुर (गुमला) से 10वीं पास की। संत जेवियर कॉलेज, रांची से पढ़ाई करने के बाद इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से एमटेक किया। माइनिग ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गए। जुलाई 1983 में सीसीएल में आए। अभी महानदी कोल फील्ड में सीएमडी थे, जहां से कोल इंडिया के चेयरमैन के रूप में चयन हुआ।

 

 

खबरें और भी हैं...