पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें गोवा की राज्यपाल : कांग्रेस

हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें गोवा की राज्यपाल : कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें गोवा की राज्यपाल : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने यहां पत्रकारों से कहा, \"\"अगर कर्नाटक के राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, तो गोवा की राज्यपाल राज्य की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को क्यों नहीं आमंत्रित करती हैं। दो राज्यों के लिए दो मापदंड क्यों? दोहरे मानक क्यों?\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि वह कर्नाटक के राज्यपाल का अनुसरण करें और गलती सुधारते हुए गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को आमंत्रित करें।\"\"
भाजपा ने यहां 2017 विधानसभा चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस ने यहां 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
भाजपा ने हालांकि वहां राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद राजनीतिक कुशलता दिखाते हुए दो स्थानीय पार्टियों और स्वतंत्र उम्मीदवारों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...