पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनौरिस प्रीतम, वरिष्ठ खेल पत्रकार
इंचियोन से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
एशियाई ओलंपिक परिषद ने इंचियोन एशियाई खेलों के लिए समयसीमा बीत जाने के बावजूद खिलाड़ियों के नाम वापस लेने पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर 10 हज़ार डॉलर का जुर्माना लगाया है.
परिषद का कहना है कि आईओए ने पहले जिन खिलाड़ियों की सूची दी थी, बाद में भारतीय खेल मंत्रालय से कुछ खिलाड़ियों के नामों को मंज़ूरी नहीं मिलने पर उन खिलाड़ियों के नाम वापस ले लिए गए.
अंतिम तारीख़ के बाद नाम वापस लेने से अन्य देशों की टीमों के कार्यक्रम पर असर पड़ा, लिहाजा काउंसिल ने आईओए पर जुर्माना लगाया है.
परिषद की आम सभा की बैठक के बाद कार्यकारी बोर्ड ने जुर्माना लगाने का फ़ैसला किया.
\'शायद जुर्माना न हटे\'आईओए के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में जुर्माना नहीं लगाने की अपील की गई थी, हालाँकि उन्होंने आशंका जताई कि आईओए पर लगा जुर्माना शायद न हटे.
उन्होंने कहा कि आईओए ने भारतीय खेल मंत्रालय को क़रीब तीन हफ़्ते पहले ही बता दिया था कि अंतिम तारीख़ के बाद खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से आईओए पर जुर्माना लग सकता है.
इतना सब होने के बाद भी चार और भारतीय खिलाड़ी सोमवार को इंचियोन आ रहे हैं.
राकेश गुप्ता का कहना है कि अब समस्या यह है कि खिलाड़ी रहेंगे कहाँ क्योंकि गेम्स विलेज में रहने के लिए मंज़ूरी लेने की अंतिम तारीख़ तो निकल चुकी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.