पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : बेंगलोर ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया

आईपीएल-11 : बेंगलोर ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : बेंगलोर ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया

बेंगलुरू, 17 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया।
बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और सात चौके तथा पांच छक्के लगाए।
उनके अलावा मनीष पांडे ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए और एलेक्स हेल्स ने 24 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
इससे पहले, इस पूरे सीजन में मजबूत मानी जा रही हैदराबाद की गेंदबाजी इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली और कोलिन डी ग्रांडहोम के सामने धरी की धरी रह गई।
डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं अली ने 34 गेंदों में छह चौके और दो चौकों के साथ अपने खाते में 65 रन डाले।
कोलिन ने अंत में 17 गेंदों में 40 रन बनाए जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल हैं।
हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने तीन विकेट लिए। सिद्धार्थ कौल को दो सफलताएं मिलीं ।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...