पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : हर्षल, शंकर ने दिल्ली को 162 तक पहुंचाया (लीड 1)

आईपीएल-11 : हर्षल, शंकर ने दिल्ली को 162 तक पहुंचाया (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : हर्षल, शंकर ने दिल्ली को 162 तक पहुंचाया (लीड-1)

मेजबान टीम के लिए यह स्कोर भी मुश्किल लग रहा थे लेकिन हर्षल ने तीन और शंकर ने एक छक्के की मदद से 26 रन बटोर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया।
हर्षल ने 16 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाया। वहीं शंकर ने 28 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर टीम को कम स्कोर तक सीमित रहने से बचाया।
दिल्ली को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन वो उसे मिली नहीं। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (17) बड़ा शॉट खलेने की कोशिश में दीपक चहर की गेंद पर शार्दूल ठाकुर के हाथों लपके गए। उनका विकेट 24 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।
इसके बाद दिल्ली की उम्मीद ऋषभ पंत ने मैदान पर कदम रखा। चेन्नई की नपी तुली गेंदबाजी ने हालांकि पंत को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए। छह ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए थे। उसे 50 का आंकड़ा छूने के लिए 7.4 का इंतजार करना पड़ा। अय्यर ने पंत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।
अय्यर लुंगी नगिदी की गेंद पर हटकर शॉट खेलने के प्रयास में 78 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। इसी ओवर में पंत भी पवेलियन लौट लिए। नगिदी की गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्डमैन पर खड़े डवयान ब्रावो के हाथों में गई जिसे लपकने में उन्होंने कोई गलती नहीं की। पंत का विकेट 81 के कुल स्कोर पर गिरा। पंत ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे।
यहां से दिल्ली का हालत खराब होती चली गई। ग्लेन मैक्सवेल (5) का बल्ला एक बार फिर शांत रहा और रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपनी एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह 94 के कुल स्कोर पर आउट हुए।
पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में सिर्फ दो रन ही बना सके और 97 के कुल स्कोर पर ठाकुर की गेंद पर हरभजन सिंह के हाथों लपके गए। आउट होने से एक गेंद पहले ही रैना ने अभिषेक को जीवनदान दिया था, जिसका वह फायदा नहीं उठा पाए।
यहां से शंकर और हर्षल ने टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। दोनों ने आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे। हर्षल ने आखिरी ओवर में तीन और शंकर ने एक छक्का लगाया।
चेन्नई के लिए नगिदी ने दो विकेट लिए। जडेजा, ठाकुर और चहर को एक-एक सफलता मिली।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...