पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11: कोलकाता ने राजस्थान को 7 विकेट से दी मात

आईपीएल-11: कोलकाता ने राजस्थान को 7 विकेट से दी मात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11: कोलकाता ने राजस्थान को 7 विकेट से दी मात

जयपुर , 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हरा दिया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया।
कोलकाता की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए।
सुनील नरेन ने 35, नीतीश राणा ने नाबाद 35 और कप्तान एवं विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 42 रन बनाए। राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...