आईपीएल-11 : मुंबई में कमिंस की जगह लेंगे मिलने
आईपीएल-11 : मुंबई में कमिंस की जगह लेंगे मिलने
मिलने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 40 वनडे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं। मिलने अब मुंबई की टीम के लिए खेलेंगे जहां वह 20 नंबर की जर्सी पहनेंगे।
मुंबई की टीम 11वें संस्करण में लगातार तीन मैच हार चुकी है। उसका अगला मुकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।
--आईएएनएस