पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : मुंबई ने बेंगलोर को 46 रनों से हराया

आईपीएल-11 : मुंबई ने बेंगलोर को 46 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : मुंबई ने बेंगलोर को 46 रनों से हराया

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 46 रनों से हरा दिया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर के सामने 214 रनों की चुनौती रखी थी। बेंगलोर की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी।
बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 62 गेंदें खेलीं और सात चौके तथा चार छक्के लगाए।
इससे पहले, मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रनों की पारी खेली जबकि इविन लुइस ने 65 रन बनाए।
रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा पांच छक्के लगाए। लुइस ने अपनी पारी में 46 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा छह चौके लगाए।
पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन लुइस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने में सफल रही।
बेंगलोर के लिए उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...