पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : मुम्बई इंडियंस ने डेयरडेविल्स को दिया 195 रनों का लक्ष्य

आईपीएल-11 : मुम्बई इंडियंस ने डेयरडेविल्स को दिया 195 रनों का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : मुम्बई इंडियंस ने डेयरडेविल्स को दिया 195 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) ने शानदार शुरुआत की। मेजबान टीम इस शानदार शुरुआत के दम पर निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट पर 194 रन बनाने में सफल रहा।
लेविस और यादव ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 102 रनों की साझेदारी की। लेविस इसी स्कोर पर 28 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाने के बाद आउट हुए।
इसके बाद इशान किशन (44), यादव का साथ देने आए। इन दोनों की साझेदारी रंग नहीं ला सकी। यादव 109 के योग पर राहुल तेवतिया की गेंद पर पगबाधा करार किए गए। यादव ने 32 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया।
इशान ने इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेकारी की और स्कोर को 166 तक पहुंचाया। इशान को इसी योग पर डेनियल क्रिस्टीयन ने आउट किया। इशान ने 23 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।
इशान के आउट होने के बाद कप्तान रोहित का साथ देने आए केरन पोलार्ड (0) कुछ नहीं कर सके क्रिस्टीयन की अगली ही गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट भी 166 के कुल योग पर गिरा। रोहित भी 179 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।
रोहित ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए। क्रूणाल पंड्या ने 11 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या दो रन बना सके। अकीला धनंजय और मयंक मरक डेय चार-चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
दिल्ली की ओर से ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस्टीयन और तेवतिया ने दो-दो सफलता पाई जबकि मोहम्मद समी को एक सफलता मिली।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...