पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : मुंबई ने बेंगलोर के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य

आईपीएल-11 : मुंबई ने बेंगलोर के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : मुंबई ने बेंगलोर के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य

मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रनों की पारी खेली जबकि इविन लुइस ने 65 रन बनाए।
रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा पांच छक्के लगाए। लुइस ने अपनी पारी में 46 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा छह चौके लगाए।
पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन लुइस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने में सफल रही।
बेंगलोर के लिए उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...