पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल 11 : अहम मैच में पंजाब करेगी लक्ष्य का पीछा

आईपीएल-11 : अहम मैच में पंजाब करेगी लक्ष्य का पीछा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 : अहम मैच में पंजाब करेगी लक्ष्य का पीछा

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की प्लेऑफ में प्रवेश पाने की दौड़ में लगी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है क्योंकि जीत ही इन्हें अंतिम-4 की रेस में बनाए रखेगी।
पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। बल्ले से नाकाम रहने वाले मयंक अग्रवाल और करुण नायर को बाहर कर युवराज सिंह और मनोज तिवारी को मौका दिया गया है।
वहीं मुंबई की टीम में केरन पोलार्ड की वापसी हुई है। ज्यां पॉल ड्यूमिनी को अपनी जगह गंवानी पड़ी है।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, ईशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मनोज तिवारी, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल और एंड्रयू टाई।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...