आईपीएल-11 : राजस्थान ने बेंगलोर के सामने रखा 165 रनों का लक्ष्य
आईपीएल-11 : राजस्थान ने बेंगलोर के सामने रखा 165 रनों का लक्ष्य
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
राजस्थान के लिए राहुल त्रिपाठी ने 58 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली।
उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 32 रन और रहाणे ने 33 रनों का योगदान दिया।
बेंगलोर के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।
--आईएएनएस