आईपीएल-11 : ऋषभ का अर्धशतक, मुंबई को 175 रनों का लक्ष्य
आईपीएल-11 : ऋषभ का अर्धशतक, मुंबई को 175 रनों का लक्ष्य
फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
दिल्ली का यह आईपीएल के इस सीजन का आखिरी मैच है। पंत के अलावा, इस मैच में विजय शंकर (नाबाद 43) ने भी अहम योगदान दिया।
पंत ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
ग्लेन मैक्सवेल ने 22 तथा अभिषेक शर्मा ने नाबाद 15 रन बनाए।
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या और मयंक मारकंडे ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रन आउट हुए।
--आईएएनएस