आईपीएल 11 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
आईपीएल 11 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद पहले ही प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस मैच का जीतकर वह अपनी लय को बनाए रखना चहेगी। हालांकि, पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज शिवम मावी की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है।
दूसरी तरफ, हैदराबाद ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। एलेक्स हेल्स और तेज गेंदबाज बासिल थम्पी के स्थान पर कार्लोस ब्रैथवेट और भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है।
बासिल थम्पी ने पिछले मैच में चार ओवर में 70 रन खर्च कर डाले थे। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर है।
टीम :
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, आंद्र रसेल, नीतीश राणा, शुभमन गिल, जेवोन सियर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण, पीयूष चावला और कुलदीप यादव
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, दीपक हुड्डा, कार्लोस ब्रैथवेट, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।
--आईएएनएस