पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में 12 मैच में केवल 169 रन बनाए
- दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 मैच में 411 रन बनाए
नई दिल्ली. आईपीएल-11 के 55वें मुकाबले में रविवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। इसके साथ ही तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने रिषभ पंत के धुआंधार 64 रन की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। रिषभ ने अपनी पांचवीं और कुल 8वीं हॉफ सेंचुरी लगाई। जवाब में मुंबई की पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 रन पर पवेलियन लौट गई। इविन लुईस ने 48 और बेन कटिंग ने 37 रन की पारी खेली। नेपाल के 17 साल के स्पिनर संदीप लमिछने ने 3 विकेट लिए।
बेन कटिंग ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए
- मुंबई के बेन कटिंग ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 20 गेंद की पारी में 37 रन बनाए। कटिंग ने 18वें ओवर में लियम प्लंकेट की गेंद की गेंद पर 17 रन बनाए।
- उसके बाद 2 ओवर में 23 रन बनाने थे लेकिन बोल्ट ने केवल 5 रन दिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे।
- कटिंग ने हर्षल पटेल की पहली गेंद पर छक्का मार दिया लेकिन उसके बाद अगली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। कटिंग के बाद हर्षल ने जसप्रीत बुमराह को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराकर दिल्ली की जीत पर मुहर लगा दी।
रिषभ ने विलियम्सन को पीछे छोड़ा
- रिषभ पंत केन विलियम्सन को पीछे छोड़ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विलियम्सन ने 14 मैच में 661 रन बनाए हैं। पंत ने 14 मैच में 684 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 57 और स्ट्राइक रेट 173.60 का रहा। उन्होंने 5 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी भी लगाई।
दिल्ली की खराब शुरुआत
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 3.1 ओवर में 30 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हो गए। उन्हें 12 रन पर हार्दिक पंड्या ने रन आउट किया। उसके अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ग्लेन मैक्सवेल को 22 रन पर बोल्ड कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मयंक मार्कंडेय की गेंद पर आउट हुए। विजय शंकर 43 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया
- दिल्ली ने टीम में एक बदलाव करते हुए अवेश खान की जगह लियम प्लंकेट को शामिल किया। वहीं, मुंबई ने भी टीम में एक बदलाव किए। उन्होंने चोटिल मिशेल मैक्लेनाघन की जगह मुस्तफिजुर रहमान को टीम में लिया।
आईपीएल में पहली बार 300 रन नहीं बना सके रोहित
- पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस जहां प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, वहीं उसके कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी यह सीजन बहुत खराब रहा।
- आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रोहित शर्मा ने 300 से कम रन बनाए हैं।
- दूसरी ओर यह चौथा मौका है, जब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। वह 2008, 2009, 2016 और 2018 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।
मुंबई इंडियंस : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| सूर्यकुमार यादव कै. शंकर बो. लमिछाने | 12 | 4 | 1 | 1 |
| इविन लुईस स्टं. पंत बो. मिश्रा | 48 | 31 | 3 | 4 |
| ईशान किशन कै. शंकर बो. मिश्रा | 5 | 13 | 0 | 0 |
| किरोन पोलार्ड कै. बोल्ट बो. लमिछने | 7 | 7 | 0 | 0 |
| रोहित शर्मा कै. बोल्ट बो. हर्षल | 13 | 11 | 1 | 0 |
| क्रुणाल पंड्या कै. (सब.) तेवतिया बो. लमिछने | 4 | 3 | 1 | 0 |
| हार्दिक पंड्या कै.(सब.) तेवतिया बो. मिश्रा | 27 | 17 | 2 | 1 |
| बेन कटिंग कै. मैक्सवेल बो. हर्षल |
37 | 20 | 2 | 3 |
| मयंक मार्कंडेय बो. बोल्ट | 3 | 10 | 0 | 0 |
| जसप्रीत बुमराह कै. बोल्ट बो. हर्षल | 0 | 1 | 0 | 0 |
| मिस्तफिजुर रहमान नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन: 163/10, ओवर:19.3, एक्स्ट्रा: 7.
विकेट: 12/1, 57/2, 74/3, 74/4, 78/5, 121/6, 122/7, 157/8, 163/9, 163/10.
बॉलिंग: संदीप लमिछने: 4-0-36-3, ट्रेंट बोल्ट: 4-0-33-1, ग्लेन मैक्सवेल: 2-0-19-0, हर्षल पटेल: 2.3-0-28-3, लियम प्लंकेट: 3-0-27-0, अमित मिश्रा: 4-0-19-3.
दिल्ली डेयरडेविल्स : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| पृथ्वी शॉ रन आउट (हार्दिक) | 12 | 8 | 2 | 0 |
| ग्लेन मैक्सवेल बो. बुमराह | 22 | 18 | 4 | 0 |
| श्रेयस अय्यर कै. क्रुणाल बो. मार्कंडेय | 6 | 10 | 0 | 0 |
| रिषभ पंत कै. पोलार्ड बो. क्रुणाल | 64 | 44 | 4 | 4 |
| विजय शंकर नॉट आउट | 43 | 30 | 3 | 2 |
| अभिषेक शर्मा नॉट आउट | 15 | 10 | 0 | 1 |
रन: 174/4, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 12..
विकेट: 30/1, 38/2, 75/3, 139/4.
बॉलिंग: क्रुणाल पंड्या: 2-0-11-1, जसप्रीत बुमराह: 4-0-29-1, हार्दिक पंड्या: 4-0-36-0, मुस्तफिजुर रहमान: 4-0-34-0, मयंक मार्कंडेय: 2-0-21-1, बेन कटिंग: 4-0-36-0.
टीमेंः
दिल्ली डेयरडेविल्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, हर्षल पटेल, अभिषेक शर्मा, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, लियम प्लंकेट, संदीप लमिछने।
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्ताान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, मुस्तफिजुर रहमान।
अंक तालिका (55 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.284 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.220 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 8 | 6 | 16 | -0.070 |
| राजस्थान रॉयल्स | 14 | 7 | 7 | 14 | -0.250 |
| मुंबई इंडियंस | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.317 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.129 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.490 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 14 | 5 | 9 | 10 | -0.222 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.