पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं। इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने देश और आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन, इस आईपीएल में जब फिंच पंजाब के लिए खेलने उतरे तो उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। अब आप कह सकते हैं कि ये रिकॉर्ड अच्छा है या बुरा। लेकिन, बन तो गया है। चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं। हम आपको बताते हैं कि आखिर फिंच का ये अनोखा रिकॉर्ड है क्या? दरअसल, आरोन फिंच आईपीएल के 11 साल के इतिहास में इकलौते एेसे प्लेयर हैं जो अलग-अलग 7 फ्रेंचाइचीज यानी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
पंजाब से पहले किन टीमों के लिए खेले फिंच?
- स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को बॉल टैम्परिंग मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने सस्पेंड कर दिया है। अब वहां की मीडिया में खबरें हैं कि जल्द ही वनडे और टी20 के लिए फिंच को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
- आईपीएल में फिंच इस साल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। इसके पहले वो राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयर डेविल्स, पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयन्स के लिए भी अलग-अलग सीजन में खेल चुके हैं। यानी कुल 7 फ्रेंचाइजी को वो रिप्रेजेंट कर चुके हैं।
क्या कहते हैं फिंच?
- ऑस्ट्रेलियाई मीिडया से बातचीत में इस शानदार बैट्समैन ने कहा- हां, ये सही है कि मैं सात अलग-अलग टीमों से खेला। इससे अच्छी फीलिंग नहीं आती। राजस्थान के लिए तो मैं रिप्लेसमेंट के तौर पर आया था और सिर्फ टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेला था। इसके बाद पुणे में भी ज्यादा नहीं रहा। मुझे लगता है कि आपको 7 में से इन दोनों टीमों को नहीं गिनना चाहिए।
- फिंच अपनी शादी की वजह से पंजाब का पहला मैच नहीं खेल सके थे। इसके लिए वो माफी भी मांगते हैं।
अब तक अच्छा नहीं रहा सीजन
- आईपीएल के लिहाज से फिंच का ये सीजन अभी तक बहुत खास नहीं रहा। दो मैचों में वो शून्य पर आउट हुए। लेकिन, उनका कहना है कि वो जल्द ही लय में आ जाएंगे और ब्रेड हॉज इसमें उनकी मदद कर रहे हैं।
- फिंच का कहना है कि अश्विन जैसा बेहतरीन क्रिकेटर और टेस्ट बॉलर पंजाब का कप्तान है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही वापसी करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.