पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले धोनी छठे भारतीय बल्लेबाज हैं
- करुण नायर ने इस सीजन में दूसरी और कुल 10वीं फिफ्टी लगाई
पुणे. आईपीएल-11 के आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। 154 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। सुरेश रैना ने 61 रन की पारी खेली। ये उनकी 36वीं फिफ्टी है। धोनी ने 16 रन की पारी में अपने 4,000 रन पूरे किए। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। करुण नायर ने 54 रन बनाए। लुंगी एंगिडी ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
अंकित राजपूत ने डु प्लेसी और बिलिंग्स को आउट किया
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई शुरुआत खराब रही। 3 रन के स्कोर अंबाती रायुडू को मोहित शर्मा ने आउट कर दिया। रायुडू ने केवल 1 रन बनाए। उसके बाद अंकित राजपूत ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डु प्लेसी और चौथी गेंद पर सैम बिलिंग्स को आउट किया। डु प्लेसी ने 14 और बिलिंग्स ने शून्य रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह को 19 रन पर आउट किया। दीपक चाहर 39 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब की खराब शुरुआत
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में क्रिस गेल खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें लुंगी एंगिडी ने धोनी के हाथों कैच कराया। उसके बाद दीपक चाहर ने एरॉन फिंच को 4 रन पर आउट कर दिया। लगातार फार्म में चल रहे केएल राहुल को एंगिडी ने बोल्ड कर दिया। राहुल ने केवल 7 रन बनाए।
- मनोज तिवारी 35 रन बनाकर आउट हुए। तिवारी को रविंद्र जडेजा ने धोनी के हाथों कैच कराया। उनके बाद ड्वेन ब्रावो ने डेविड मिलर को 24 रन पर बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल 14 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे। कप्तान रविचंद्रन अश्विन 0 रन पर आउट हुए।
आईपीएल के सबसे किफायती गेंदबाज बने लुंगी एंगिडी
- चेन्नई सुपरकिंग्स के लुंगी एंगिडी ने किंग्स इलेवन पंजाब के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 ओवर में महज 10 रन दिए। इस आंकड़े के साथ ही वे आईपीएल के सबसे किफायदी गेंदबाज (संयुक्त रूप से) बन गए हैं।
- इससे पहले आशीष नेहरा ने 2015 में 4 ओवर में 10 रन देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 खिलाड़ियों को आउट किया था। खास बात यह है कि नेहरा भी तब चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से ही खेल रहे थे।
युवराज सिंह की जगह करुण नायर
- पंजाब ने दो बदलाव करते हुए युवराज सिंह की जगह करुण नायर और मार्कस स्टोइनिस की जगह डेविड मिलर को टीम में शामिल किया। वहीं, चेन्नई ने शेन वॉटसन को आराम देते हुए फाफ डु प्लेसी को अंतिम इलेवन में शामिल किया।
चेन्नई सुपरकिंग्स: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| अंबाती रायुडू कै. राहुल बो. मोहित | 1 | 3 | 0 | 0 |
| फाफ डु प्लेसी कै. गेल बो. राजपूत | 14 | 15 | 3 | 0 |
| सुरेश रैना नॉट आउट | 61 | 48 | 4 | 2 |
| सैम बिलिंग्स बो. राजपूत | 0 | 1 | 0 | 0 |
| हरभजन सिंह एलबीडब्ल्यू अश्विन | 19 | 22 | 2 | 1 |
| दीपक चाहर कै. मोहित बो. अश्विन | 39 | 20 | 1 | 3 |
| महेंद्र सिंह धोनी नॉट आउट | 16 | 7 | 1 | 1 |
रन: 159/5, ओवर: 19.1, एक्स्ट्रा: 9.
विकेट: 3/1, 27/2, 27/3, 58/4, 114/5.
बॉलिंग: अंकित राजपूत: 4-1-19-2, मोहित शर्मा: 3.1-0-28-1, एंड्रयू टाय: 4-0-47-0, अक्षर पटेल: 4-0-28-0, रविचंद्रन अश्विन: 4-0-36-2.
किंग्स इलेवन पंजाब : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| केएल राहुल बो. एंगिडी | 7 | 11 | 1 | 0 |
| क्रिस गेल कै. धोनी बो. एंगिडी | 0 | 2 | 0 | 0 |
| एरॉन फिंच कै. रैना बो. चाहर | 4 | 6 | 1 | 0 |
| मनोज तिवारी कै. धोनी बो. जडेजा | 35 | 30 | 3 | 1 |
| डेविड मिलर बो. ब्रावो | 24 | 22 | 1 | 1 |
| करुण नायर कै. चाहर बो. ब्रावो | 54 | 26 | 3 | 5 |
| अक्षर पटेल कै. बिलिंग्स बो. शार्दुल | 14 | 12 | 0 | 1 |
| रविचंद्रन अश्विन कै. धोनी बो. एंगिडी |
0 | 1 | 0 | 0 |
| एंड्रयू टाय कै. रैना बो. एंगिडी | 0 | 2 | 0 | 0 |
| मोहित शर्मा नॉट आउट | 2 | 3 | 0 | 0 |
| अंकित राजपूत कै. डु प्लेसी बो. शार्दुल | 2 | 4 | 0 | 0 |
रन: 153/10 ओवर: 19.4, एक्स्ट्रा: 11.
विकेट: 7/1, 14/2, 16/3, 76/4, 80/5, 116/6, 132/7, 132/8, 150/9, 153/10.
बॉलिंग: दीपक चाहर: 4-0-30-1, लुंगी एंगिडी: 4-1-10-4, हरभजन सिंह: 1-0-13-0, शार्दुल ठाकुर: 3.4-0-33-2, ड्वेन ब्रावो: 4-0-39-2, रविंद्र जडेजा: 3-0-23-1.
टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एंगिडी।
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, एरॉन फिंच, करुण नायर, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाय, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।
अंक तालिका (56 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.284 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.253 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 8 | 6 | 16 | -0.070 |
| राजस्थान रॉयल्स | 14 | 7 | 7 | 14 | -0.250 |
| मुंबई इंडियंस | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.317 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.129 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.502 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 14 | 5 | 9 | 10 | -0.222 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.