पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आज के पहले मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई ने 194 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली डेयर डेविल्स ने आखिरी बॉल पर मैच जीत लिया। दिल्ली की जीत के हीरो रहे ओपनर जेसन रॉय। उन्होंने नॉट आउट 91 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी शानदार बैटिंग की। इसके पहले मुंबई के सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस ने दिल्ली के बॉलर्स की जमकर खबर ली। सूर्यकुमार यादव ने 53 और इविन लुइस ने 48 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज तर्रार 44 रन की पारी खेली। आज रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं आए। मुंबई ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। दिल्ली डेयर डेविल्स को अब तक वो लय नहीं मिल पाई है, जिसके लिए गौतम गंभीर की यह टीम जानी जाती है। रोहित शर्मा पर ज्यादा दबाव है क्योंकि टीम भी कोई बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। वैसे, ये सीजन अब तक दोनों ही टीमों के लिए अच्छा नहीं गया है। लिहाजा, वानखेड़े स्टेडियम में हर किसी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या रोहित की टीम वापसी के लिए तैयार है। DainikBhaskar.com इस मैच से जुड़े तमाम highlights आपको दे रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.