पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- विजय शंकर और हर्षल पटेल ने ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर में 26 रन बनाए
- हर्षल पटेल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया
नई दिल्ली. फिरोजशाह कोटला में आईपीएल-11 के 52वें दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हरा दिया। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 छह हजार रन पूरे कर लिए। अंबाती रायुडू ने 50 रन की पारी खेली। ये उनकी आईपीएल में 17वीं और इस सीजन की तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 36 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।
6,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने धोनी
- इस मैच में 10 रन बनाने के साथ ही धोनी ने टी-20 में 6,000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। इससे पहले रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, विराट कोहली और सुरेश रैना ने छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी 14 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठें।
वॉटसन-रायुडू ने दी मजबूत शुरुआत
- ओपनर शेन वॉटसन और अंबाती रायूडु ने चेन्नई को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 6.5 ओवर में 48 रन की साझेदारी की। वाॅटसन को 14 रन पर अमित मिश्रा ने अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। उसके बाद हर्षल पटेल ने रायुडू को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। नेपाल के संदीप लमिछने ने सुरेश रैना को 15 रन पर आउट किया। सैम बिलिंग्स 1 पर मिश्रा की गेंद आउट हुए।
एंगिडी ने एक ही ओवर में पंत-अय्यर को आउट किया
- दिल्ली की अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने 17 रन पर आउट किया। उसके बाद ग्यारहवें ओवर में लुंगी एंगिडी ने कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत को आउट किया। दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। अय्यर ने 19 और पंत ने 38 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 5 और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। विजय शंकर ने 36-36 रन बनाए।
दिल्ली ने दो बदलाव किए
- दिल्ली ने दो बदलाव करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और अावेश खान को टीम में शामिल किया है। जबकि, जेसन रॉय और जूनियर डाला को टीम से बाहर कर दिया। वहीं, चेन्नई ने एक बदलाव करते हुए डेविड विली की जगह लुंगी एंगिडी को टीम में लिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| शेन वॉटसन कै. बोल्ट बो. मिश्रा | 14 | 23 | 0 | 1 |
| अंबाती रायुडू कै. मैक्सवेल बो. हर्षल | 50 | 29 | 4 | 4 |
| सुरेश रैना कै. शंकर बो. लमिछने | 15 | 18 | 1 | 0 |
| महेंद्र सिंह धोनी कै. अय्यर बो. बोल्ट | 17 | 23 | 1 | 0 |
| सैम बिलिंग्स कै. अभिषेक बो. मिश्रा | 1 | 5 | 0 | 0 |
| रविंद्र जडेजा नॉट आउट | 27 | 18 | 0 | 2 |
| ड्वेन ब्रावो कै. शंकर बो. बोल्ट |
1 | 2 | 0 | 0 |
| दीपक चाहर नॉट आउट | 1 | 2 | 0 | 0 |
रन: 128/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 2.
विकेट: 46/1, 70/2, 90/3, 93/4, 113/5, 125/6.
बॉलिंग: ट्रेंट बोल्ट: 4-0-20-2, संदीप लमिछने: 4-0-21-1, अवेश खान: 2-0-28-0, हर्षल पटेल; 4-0-23-1, अमित मिश्रा: 4-0-20-2, ग्लेन मैक्सवेल: 2-0-14-0.
दिल्ली डेयरडेविल्स : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| पृथ्वी शॉ कै. शार्दुल बो. चाहर | 17 | 17 | 1 | 1 |
| श्रेयस अय्यर बो. एंगिडी | 19 | 22 | 3 | 0 |
| रिषभ पंत कै. ब्रावो बो. एंगिडी | 38 | 26 | 3 | 2 |
| ग्लेन मैक्सवेल बो. जडेजा | 5 | 7 | 0 | 0 |
| विजय शंकर नॉट आउट | 36 | 28 | 2 | 2 |
| अभिषेक शर्मा कै. हरभजन बो. शार्दुल | 2 | 4 | 0 | 0 |
| हर्षल पटेल नॉट आउट | 16 | 16 | 1 | 4 |
रन: 162/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 9.
विकेट: 24/1, 78/2, 81/3, 94/4, 97/5.
बॉलिंग: दीपक चाहर: 3-0-23-1, लुंगी एंगिडी: 3-0-14-2, रविंद्र जडेजा: 4-0-19-1, शार्दुल ठाकुर: 4-0-27-1, हरभजन सिंह: 2-0-24-0, ड्वेन ब्रावो: 4-0-52-0.
टीमें:
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, संदीप लमिछने, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एंगिडी, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।
अंक तालिका (52 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 9 | 4 | 18 | +0.319 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.220 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.091 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.384 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.264 |
| राजस्थान रॉयल्स | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.403 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.490 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.228 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.