पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

DD vs KKR LIVE: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, 7 साल बाद केकेआर के खिलाफ खेलेंगे गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलकाता.  कोलकाता ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली को 71 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। एक समय टीम को मजबूत स्थिति की तरफ ले जाते मैक्सवेल और पंत के आउट होते ही दिल्ली की पारी बिखर गई और पूरी टीम 129 रन पर ऑल आउट हो गई। मैक्सवेल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। पंत ने भी 26 गेंद पर तेजतर्रार 43 रन बनाए। हालांकि, कप्तान गौतम गंभीर (8 रन) और पिछले मैच के हीरो रहे जेसन रॉय (1) आज कुछ खास नहीं कर पाए। कोलकाता के लिए कुलदीप यादव और सुनील नरेन 3-3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

 

राणा-रसेल ने मचाया तहलका

- कोलकाता के लिए इस मैच में मैन ऑफ द मैच नीतिश राणा (59) और आंद्रे रसेल (41) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रसेल ने अपनी 12 गेंद की पारी में 6 गेंद पर छक्के लगाए। उनके अलावा क्रिस लिन (31) और रॉबिन उथप्पा (35) ने भी टीम को अच्छी शुरूआत देने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया और ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे। तेवतिया ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं बोल्ट ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच में सबसे खास बोल्ट का पहला ओवर रहा। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का पहला मेडन ओवर फेंका।

 

 

दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

- दिल्ली ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बता दें कि गौतम गंभीर अपनी कप्तानी में केकेआर को 2012 और 2014 में आईपीएल का चैम्पियन बना चुके हैं। इस बार वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान हैं। आईपीएल में सात साल बाद आज उन्होंने केकेआर के खिलाफ पारी की शुरूआत की। 

 

 

दिल्ली डेयरडेविल्स : स्कोरकार्ड

 

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
गौतम गंभीर बोल्ड मावी 8 7 1 0
जेसन रॉय स्टं कार्तिक बोल्ड चावला 1 3 0 0
श्रेयस अय्यर कैच नीतिश राणा बोल्ड रसेल 4 3 1 0
ऋषभ पंत कैच चावला बोल्ड यादव 43 26 7 1
ग्लेन मैक्सवेल कैच उथप्पा बोल्ड यादव 47 22 3 4
राहुल तेवतिया कैच रसेल बोल्ड कुरेन 1 2 0 0
विजय शंकर एलबीडब्ल्यू नरेन 2 4 0 0
क्रिस मॉरिस बोल्ड नरेन 2 3 0 0
मोहम्मद शमी कैच रसेल बोल्ड नरेन 7 6 1 0
शहबाज नदीम नॉट आउट 6 8 0

0

ट्रेंट बोल्ट कैच एंड बोल्ड यादव 0 2 0 0

रन: 129 (14.2), एक्स्ट्रा: 8

 

फॉल ऑफ विकेट: 4/1, 13/2, 26/3, 84/4, 97/5. 113/6, 116/7, 117/8, 128/9, 129/10

 

बॉलिंग: पीयूष चावला: 2-0-16-1, आंद्रे रसेल: 2-0-25-1, शिवम मावी: 2-0-14-1, कुलदीप यादव: 3.2-0-32-3, सुनील नरेन: 3-0-18-3, टॉम कुरेन: 2-0-21-1  

 

कोलकाता नाइटराइडर्स : स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
सुनील नारायण कैच मैक्सवेल बोल्ड बोल्ट 1 4 0 0
क्रिस लिन कैच रॉय बोल्ड शमी 31 29 4 1
रॉबिन उथप्पा कैच एंड बोल्ड नदीम 35 19 2 3
नीतीश राणा कैच गंभीर बोल्ड क्रिस मॉरिस 59 35 5 4
दिनेश कार्तिक कैच बोल्ट बोल्ड क्रिस मॉरिस 19 10 2 1
आंद्रे रसेल बोल्ड बोल्ट 41 12 0 6
शुभमन गिल कैच मॉरिस बोल्ड तेवतिया 6 5 1 0
टॉम कुरेन कैच मैक्सवेल बोल्ड तेवतिया 2 3 0 0
पीयूष चावला कैच पंत बोल्ड तेवतिया 0 3 0 0
शिवम मावी नॉट आउट 0 0 0

0

रन : 200/9  ओवर: 20 

 

फॉल ऑफ विकेट: 7/1, 62/2, 89/3, 117/4, 178/5, 193/6, 200/7, 200/8. 200/9

 

बॉलिंग: मोहम्मद शमी: 4-0-53-1, ट्रेंट बोल्ट: 4-1-29-2, क्रिस मॉरिस: 4-0-41-2, शहबाज नदीम: 4-0-43-1, राहुल तेवतिया: 3-0-18-3, विजय शंकर: 1-0-12-0

 

टीमें:

 

कोलकाता नाइटराइडर्स:
- दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, नीतिश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, टॉम कुरेन, सुनील नरेन, शिवम मावी, पीयूष चावला और कुलदीप यादव।

दिल्ली डेयरडेविल्स:
गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, शहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी।

 

टॉप-4 में पहुंची कोलकाता

- 4 मैचों में 2 जीत के साथ कोलकाता पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स 4 मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत दर्ज कर पाई है। दिल्ली के नीचे अब सिर्फ मुंबई की टीम है, जिसने अपने पहले तीनों मैच हारे हैं। बता दें कि पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें ही एलिमिनेटर में जगह बनाने में कामयाब होंगी।

खबरें और भी हैं...