पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोलकाता. शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग में एक अहम मैच खेला जाने वाला है। नए कप्तान की दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स अपने होम ग्राउंड पर शानदार परफॉर्म कर रही केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। कोलकाता के लिए इस मैच का महत्व इसलिए ज्यादा हो जाता है क्योंकि वो इस सीजन में कुछ खास शुरुआत नहीं कर सकी है। दिनेश को अपनी टीम की बैटिंग पर नए सिरे से विचार करना होगा। वहीं, सनराइजर्स के हौसले अपने दोनों मैच जीतने के बाद बुलंद हैं। लेकिन, इस मैच को वो हल्के में नहीं सकते क्योंकि कोलकाता उन पर भारी पड़ती आई है। बहरहाल, DainikBhaskar.com आपको इस मैच के हर पल की जानकारी यहां दे रहा है। तो हमारे साथ साझा करें रोमांच के ये पल।
किसकी कितनी ताकत?
- कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी बॉलिंग में सुधार की खास जरूरत है। मिशेल जॉनसन हो या विनय कुमार अब तक काफी महंगे साबित होते आए हैं। विनय कुमार किस दरियादिली से रन लुटा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि पिछले दो मैचों में उन्होंने 3.5 ओवर्स में 65 रन दिए हैं। जॉनसन की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं। अब बचते हैं पीयूष चावला। वो भी कुछ खास कर नहीं पा रहे हैं। हो सकता है कि कार्तिक इस मैच में विनय की जगह अंडर 19 के स्टार कमलेश नागरकोटि या शिवम मावी को मौका दें। बैटिंग फिर भी ठीक है। क्रिस लिन, आंद्रे रसल, सुनील नारायण और उथप्पा के साथ खुद कार्तिक किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
विलियमसन खुश होंगे
- सनराइजर्स ने इस सीजन की जिस तरीके से शुरुआत की है, वो लगभग नई टीम के लिए बेहद शानदार कही जा सकती है। अब देखिए, इस टीम में खुद विलियमसन और शिखर धवन के अलावा बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन दोनों मैच वो जीत चुके हैं। पिछला मैच तो वो आखिरी बॉल पर जीते। मनीष पांडे, शाकिब अल हसन और युसुफ पठान पहले केकेआर से खेल चुके हैं। उन्हें ईडन गार्डन की अच्छी समझ है। बैटिंग में शिखर और विलियमसन के अलावा तन्मय अग्रवाल और कार्लोस ब्रेथवेट तूफान ला सकते हैं। बॉलिंग में भुवनेश्वर अगर आज खेलते हैं तो वो राशिद खान के साथ मिलकर केकेआर को पटखनी देने की ताकत रखते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.