पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थान का कोलकाता से मुकाबला आज, लगातार छह फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं बटलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- राजस्थान 2008 के बाद से ईडन गार्डन्स में कोलकाता को नहीं हरा पाई है
- दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच जीतने होंगे

 

कोलकाता.   ईडन गार्डन्स में आईपीएल-11 के 49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। 143 रन के टारगेट को कोलकाता ने 4 विकेट पर 18 ओवर में हासिल कर लिया। क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 45 और कप्तान दिनेश कार्तिक 41 रन बनाए। राजस्थान के बेन स्टोक्स ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 9 ओवर में 142 पर ऑल आउट हो गई। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

 

4 ओवर में कोलकाता के 2 विकेट गिरे

- लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पहले ओवर में 20 रन बनाए। लेकिन, दूसरे ओवर में सुनील नरेन 21 और चौथे ओवर रॉबिन उथप्पा 4 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बाद नीतीश राणा भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस लिन चौथे विकेट के रुप में स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए।

 

सहवाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए बटलर

- जोस बटलर 39 रन बनाकर आउट हुए। वे आईपीएल में लगातार 6ठी हाफ सेंचुरी नहीं लगा सके। पिछले मैच में उन्होंने लगातार पांचवीं फिफ्टी लगाई थी और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की थी।

 

बटलर-राहुल ने दी तेज शुरुआत

- राजस्थान के ओपनर जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पांचवें ओवर में ही टीम को पचास के पार पहुंचा दिया। राहुल 27 रन बनाकर 63 के स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद आए कप्तान अजिंक्य रहाणे ज्यादा देर नहीं टिक सके। कुलदीप यादव ने 11 रन पर उन्हें बोल्ड कर दिया।

- संजू सैमसन 12, बेन स्टोक्स 11, स्टुअर्ट बिन्नी 1, कृष्णप्पा गौतम 3, जोफ्रा आर्चर 6  और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जयदेव उनादकट ने आखिरी के ओवरों में 26 रन बनाकर टीम को 130 के पार पहुंचाया।

 

राजस्थान ने तीन बदलाव किए

- राजस्थान ने तीन बदलाव करते हुए राहुल त्रिपाठी, अनुरीत सिंह और ईश सोढ़ी को टीम में शामिल किया। उसने डी आर्सी शॉर्ट, धवल कुलकर्णी और श्रेयस गोपाल को टीम से बाहर किया। वहीं, कोलकाता ने चोटिल पीयूष चावला की जगह शिवम मावी को टीम में शामिल किया।

 

कोलकाता नाइटराइडर्स: स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
सुनील नरेन कै. गौतम बो. स्टोक्स 21 7 2 2
क्रिस लिन कै. अनुरीत बो. स्टोक्स 45 42 5 1
रॉबिन उथप्पा कै. राहुल बो. स्टोक्स 4 6 0 0
नीतीश राणा एलबीडब्ल्यू सोढ़ी 21 14 2 1
दिनेश कार्तिक नॉट आउट 41 31 5 1
आंद्रे रसेल नॉट आउट 11 5 2 0

रन: 145/4, ओवर: 18, एक्स्ट्रा: 2.

विकेट: 21/1, 36/2, 69/3, 117/4.

बॉलिंग: कृष्णप्पा गौतम: 2-0-32-0, बेन स्टोक्स: 4-1-15-3, जोफ्रा आर्चर: 4-0-43-0, ईश सोढ़ी: 4-0-21-1, जयदेव उनादकट: 3-0-23-0, अनुरीत सिंह: 1-0-10-0.

 

राजस्थान रॉयल्स: स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
राहुल त्रिपाठी कै. कार्तिक बो. रसेल 27 15 4 1
जोस बटलर कै. सियरल्स बो. कुलदीप 39 22 5 2
अजिंक्य रहाणे बो. कुलदीप 11 12 1 0
संजू सैमसन एलबीडब्ल्यू बो. नरेन 12 10 2 0
बेन स्टोक्स कै. एंड बो. कुलदीप 11 13 0 0
स्टुअर्ट बिन्नी स्टं. कार्तिक बो. कुलदीप 1 4 0 0
कृष्णप्पा गौतम कै. कार्तिक बो. मावी 3 5 0 0
जयदेव उनादकट बो. प्रसिद्ध 26 18 3 1
ईश सोढ़ी कै. कार्तिक बो. प्रसिद्ध 1 6 0 0
जोफ्रा आर्चर कै. गिल बो. रसेल 6 5 1 0
अनुरीत सिंह नॉट आउट 3 4 0 0

रन: 142/10, ओवर: 19, एक्स्ट्रा:2.

विकेट: 63/1, 76/2, 85/3, 95/4, 96/5, 103/6, 107/7, 128/8, 135/9, 142/10.

बॉलिंग: शिवन मावी: 4-0-44-1, प्रसिद्ध कृष्ण: 4-0-35-2, सुनील नरेन: 4-0-29-1, आंद्रे रसेल: 3-0-13-2, कुलदीप यादव:4-0-20-4.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर / कप्तान), नीतीश राणा, शुभमन गिल, जेवोन सियरल्स, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव।

 

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह।

 

अंक तालिका (49 मैच तक)

टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
सनराइजर्स हैदराबाद 12 9 3 18 +0.400
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 8 4 16 +0.383
कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14 -0.091
राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12 -0.403
किंग्स इलेवन पंजाब 12 6 6 12 -0.518
मुंबई इंडियंस 12 5 7 10 +0.405
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 5 7 10 -0.218
दिल्ली डेयरडेविल्स 12 3 9 6

-0.478

खबरें और भी हैं...