पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईपीएल : मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, पहली बार धोनी के खिलाफ खेलेंगे अश्विन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली.  पंजाब ने चेन्नई को कांटे के मुकाबले में 4 रन से हरा दिया। चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 44 गेंद पर 79 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन वे भी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाए। पंजाब के लिए मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए धोनी को आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 17 रन बनाने से रोका। धोनी के अलावा अंबाती रायडू ने पारी में 45 रन का योगदान दिया। हालांकि, अश्विन के सटीक थ्रो पर उनका रन आउट पंजाब के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और मुरली विजय भी आज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।

गेल-राहुल ने दी थी पंजाब को बेहतरीन शुरूआत

- पंजाब की तरफ से पहला मैच खेलने उतरे क्रिस गेल ने 33 गेंद पर 63 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरूआत दी। उनके साथ लोकेश राहुल ने भी 22 गेंद 37 रन का योगदान दिया। हालांकि, एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही पंजाब गेल के आउट होने के बाद 200 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम के रन रेट में बड़ी गिरावट आई। चेन्नई के लिए इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। जहां इमरान को मयंक अग्रवाल और एरॉन फिंच के अहम विकेट मिले, वहीं युवा तेज गेंदबाज ठाकुर ने युवराज और कप्तान अश्विन के विकेट अपने नाम किए।

 

चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

- चेन्नई के लिए कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर इस मैच में भी फील्डिंग चुनी। हालांकि, उनका फैसला सही साबित नहीं हुआ और बैंगलोर और राजस्थान के बीच पिछले मैच की ही तरह इस मैच में भी पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई पहली बार चोट की वजह से बाहर सुरेश रैना के बगैर खेलने उतरी। उनकी जगह टीम में मुरली विजय को जगह दी गई। वहीं, पंजाब ने भी टीम में क्रिस गेल और एरॉन फिंच को मौका दिया।

 

 

किंग्स इलेवन पंजाब : स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
केएल राहुल कैच ब्रावो बोल्ड हरभजन 37 22 7 0

क्रिस गेल कैच ताहिर बोल्ड वॉटसन

63 33 7 4

मयंक अग्रवाल कैच जडेजा बोल्ड ताहिर

30 19 1 2
युवराज सिंह कैच धोनी बोल्ड ठाकुर 20 13 2 1
एरॉन फिंच एलबीडब्ल्यू ताहिर 0 1 0 0
करुण नायर कैच जडेजा बोल्ड ब्रावो 29 17 2 1
रवि अश्विन कैच धोनी बोल्ड ठाकुर 14 11 1 1
एंड्रू टाय नॉट आउट  3 4 0 0
बरिंदर सरन नॉट आउट 0 0 0 0

कुल: 197/7 (20 ओवर), एक्सट्रा: 1

 

फॉल ऑफ विकेट: 96/1, 127/2, 149/3, 149/4, 157/5, 190/6, 195/7

 

बॉलिंग: दीपक चाहर: 3-0-37-1, हरभजन सिंह: 4-0-41-1, शार्दुल ठाकुर: 3-0-33-2, इमरान ताहिर: 4-0-34-2, शेन वॉटसन: 2-0-15-1, ड्वेन ब्रावो: 4-0-37-1

 

चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
मुरली विजय कैच बरिंदर बोल्ड टाय 12 10 0 1
शेन वॉटसन कैच बरिंदर बोल्ड शर्मा

 

11 9 2 0
अंबाती रायडू रन आउट (अश्विन)

 

49 35 5 1
सैम बिलिंग्स एलबीडब्ल्यू अश्विन  9 8 1 0
धोनी नॉट आउट  79 44 6 5
रविंद्र जडेजा कैच अश्विन बोल्ड टाय 19 13 1 1
ड्वेन ब्रावो नॉट आउट 1 1 0 0

कुल: 193/5 (20 ओवर), एक्सट्रा: 13

 

फॉल ऑफ विकेट: 17/1, 39/2, 56/3, 113/4, 163/5

 

बॉलिंग: बरिंदर सरन: 4-0-35-0, मोहित शर्मा: 4-0-47-1, एंड्रू टाय: 4-0-47-2, मुजीब उर-रहमान: 3-0-18-0, रवि अश्विन: 4-0-32-1, युवराज सिंह: 1-0-10-0

खबरें और भी हैं...