पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आईपीएल के 9वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। 195 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम में जेसन रॉय के 91 रनों की मदद से 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। जेसन रॉय 53 गेंद पर 91 और श्रेयस अय्यर 20 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे। रॉय ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी भी लगाई। इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन बनाए।
रिषभ पंत ने खेली 47 रनों की तेजतर्रार पारी
-जेसन रॉय और कप्तान गौतम गंभीर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। गंभीर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद क्रीज पर आए रिषभ पंत ने 25 गेंद पर 47 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल 13 रन बनाकर आउट हुए।
-मुंबई की तरफ से क्रुणाल पंड्या ने 2 और मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिए।
सूर्यकुमार और लुईस ने की शतकीय साझेदारी
- ओपनर सूर्यकुमार यादव 53 और इविन लुईस 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी। दोनों ने अपनी टीम को 8 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। लुईस के आउट होने के बाद ईशान किशन ने तेजी से 23 गेंदों में 44 रन बनाए।
-मध्यक्रम में रोहित शर्मा 18, काइरॉन पोलार्ड 0, क्रुणाल पंड्या 11 और हार्दिक पंड्या 2 रन ही बना सके। दिल्ली के राहुल तेवतिया, डेनियल क्रिश्चियन और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीमों ने किए दो बदलाव
-दोनों टीमों ने अपनी टीम एकादश में दो-दो बदलाव किए। मुंबई ने प्रदीप सांगवान की जगह हार्दिक पंड्या और बेन कटिंग की जगह अकिला धनंजय को टीम में शामिल किया। वहीं, दिल्ली ने ओपनर कोलिन मुनरो की जगह जेसन रॉय और क्रिस मौैरिस की जगह डेनियल क्रिश्चियन को टीम में शामिल किया।
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| जेसन रॉय नॉट आउट | 91 | 53 | 6 | 6 |
| गौतम गंभीर कै. रोहित बो. मुस्तफिजुर | 15 | 16 | 2 | 0 |
| रिषभ पंत कै. पोलार्ड बो. क्रुणाल | 47 | 25 | 6 | 2 |
| ग्लेन मैक्सवेल कै. हार्दिक बो. क्रुणाल | 13 | 6 | 1 | 1 |
| श्रेयस अय्यर नॉट आउट | 27 | 20 | 3 | 1 |
रन : 195/3, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 2
विकेट : 50/1, 119/2, 135/3.
बॉलिंग : हार्दिक पंड्या : 2-0-32-0, अकिला धनंजय : 4-0-47-0, जसप्रीत बुमराह : 4-0-27-0, मुस्तफिजुर रहमान : 4-0-25-1, मयंक मार्कंडे : 3-0-42-0, क्रुणाल पंड्या : 3-0-21-2.
मुंबई इंडियंस: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| सूर्यकुमार यादव एलबीडब्ल्यू बो. तेवतिया | 53 | 32 | 7 | 1 |
| इविन लुईस कै. रॉय बो. तेवतिया | 48 | 28 | 4 | 4 |
| ईशान किशन बो. क्रिश्चियन | 44 | 23 | 5 | 2 |
| रोहित शर्मा कै. रॉय बो. बोल्ट | 18 | 15 | 2 | 0 |
| काइरॉन पोलार्ड बो. क्रिश्चियन | 0 | 1 | 0 | 0 |
| क्रुणाल पंड्या कै. तेवतिया बो. शमी | 11 | 10 | 1 | 0 |
| हार्दिक पंड्या कै. अय्यर बो. बोल्ट | 2 | 2 | 0 | 0 |
| अकिला धनंजय नॉट आउट | 4 | 5 | 0 | 0 |
| मयंक मार्कंडे नॉट आउट | 4 | 3 | 0 | 0 |
रन : 194/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा : 10
विकेट: 102/1, 109/2, 166/3, 166/4, 179/5, 185/6, 187/7.
बॉलिंग : ट्रेंट बोल्ट : 4-0-39-2, शाहबाज नदीम : 2-0-22-0, मोहम्मद शमी : 4-0-36-1, डेनियल क्रिश्चियन : 3-0-35-2, राहुल तेवतिया : 4-0-36-2, ग्लेन मैक्सवैल : 3-0-21-0.
मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), इविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, काइरॉन पोलार्ड, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय।
दिल्ली टीम : गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, डेनियल क्रिश्चियन, राहुल तेवतिया, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.