पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो मैच होने हैं। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली डेयर डेविल्स से होगा। दिल्ली डेयर डेविल्स को इस टूर्नामेंट में अब तक वो लय नहीं मिल पाई है, जिसके लिए गौतम गंभीर की यह टीम जानी जाती है। वहीं, रोहित शर्मा अब तक बल्ले से कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सके हैं। लिहाजा, इसका असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है। कुल मिलाकर दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक इस सीजन में तो अच्छा नहीं रहा है। उन्हें अपने मैच गंवाने पड़े हैं। इसलिए, चाहे रोहित की टीम हो या गंभीर की, दोनों वानखेड़े स्टेडियम पर जीत हासिल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगी। DainikBhaskar.com इस रोचक मुकाबले से जुड़े तमाम LIVE UPDATES आपको दे रहा है। तो जुड़ें रहें हमारे साथ।
किसमें कितना है दम?
- मुंबई: मुंबई के पास अच्छी बैटिंग लाइनअप है। ये बात जरूर है कि वो अब तक बेहतर खेल नहीं दिखा पाए हैं। दिक्कत तो ओपनिंग से ही शुरू हो जाती है। रोहित सर्मा का बल्ला अब तक खामोश है। वो जल्दी आउट हो रहे हैं। ईशान किशन और इविन लुईस रन तो बना रहे हैं लेकिन मैच फिनिश नहीं कर पाते। इसका असर लोअर ऑर्डर पर नजर आता है। किरोन पोलार्ड को जगह मिलती है तो वो क्या कुछ कर पाते हैं, ये वक्त बताएगा। हार्दिक पंड्या एक मैच में बाहर बैठ चुके हैं। यही हाल बॉलिंग में हैं। जसप्रीत बुमराह रंग में नहीं दिख रहे। वहीं, क्रुनाल ने अब तक गेंदबाजी का भार अपने कंधों पर उठाया है। पैट कमिंस कितना खेल पाएंगे, ये वक्त बताएगा।
दिल्ली: दिल्ली की टीम भले ही अपने दो मैच हार गई हो लेकिन मुंबई पर वो भारी पड़ सकती है। गौतम गंभीर काफी अनुभवी और शातिर कप्तान हैं। बतौर बल्लेबाज भी वो अच्छा कर रहे हैं। हालांकि, कॉलिन मुनरो अपनी इमेज के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और ऋषभ पंत को ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना होगा। पंत ने अब तक काफी अच्छा खेला है। उनके पास कीपिंग की भी जिम्मेदारी है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल हैं, उन्हें भी अब लय में आना होगा। दिल्ली का बॉलिंग अटैक मुंबई से बेहतर है। उनके पास मोहम्मद शमी और लियाम प्लंकेट जैसे पेसर और शाहबाज नदीम-अमित मिश्रा जैसे स्पिनर हैं।
मुंबई के फेवर में क्या?
- होम ग्राउंड का फायदा होगा। वानखेड़े स्टेडियम का विकेट बैटिंग फ्रेंडली है। ग्राउंड भी छोटा है। अगर रोहित चल निकले तो जीत ज्यादा दूर नहीं होगी। इसके अलावा होम क्राउड का फायदा मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.