पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल-11 में अपनी पहली फिफ्टी लगाई
- पंजाब के केएल राहुल ने इस सीजन में छठी हाफ सेंचुरी लगाई
मुंबई. वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-11 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 4 विकेट लिए।
अंकतालिका में मुंबई चौथे स्थान पर पहुंची
- मुंबई की टीम 12 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हारने के बाद पंजाब 12 अंक के साथ छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने आखिरी मैच जीतने होंगे।
फिंच-राहुल ने की शतकीय साझेदारी
- ओपनर क्रिस गेल और केएल राहुल ने पंजा के तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। क्रिस गेल को 18 रन पर मिशेल मैक्लेनाघन ने आउट किया। उसके बाद राहुल ने एरॉन फिंच के साथ 111 रन की साझेदारी की। फिंच हाफ सेंचुरी से चूक गए। उन्हें 46 रन पर बुमराह ने आउट किया। मार्कस स्टोइनिस केवल 1 रन बना पाए।
टाय ने एक ओवर में सूर्यकुमार-किशन को आउट किया
- मुंबई की शुरुआत काफी तेज रही। लेकिन, चौथे ओवर की पहली गेंद पर एंड्रयू टाय ने 37 रन के स्कोर पर इविन लुईस को आउट कर दिया। उसके बाद छठे ओवर में उन्होंने 59 के स्कोर पर ईशान किशन और सूर्युकमार यादव को आउट कर दिया। लुईस ने 9, सूर्यकुमार ने 27 और किशन ने 20 रन बनाए। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर अंकित राजूपत की गेंद पर आउट हुए।
पंजाब ने टीम में दो बदलाव किए
- पंजाब की टीम में युवराज सिंह और मनोज तिवारी की वापसी हुई। जबकि, मयंक अग्रवाल और करुण नायर को टीम से बाहर कर दिया। वहीं, मुंबई ने जेपी डुमिनी की जगह कीरोन पोलार्ड को टीम इलेवन में शामिल किया।
किंग्स इलेवन पंजाब: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| केएल राहुल कै. कटिंग बो. बुमराह | 94 | 60 | 10 | 3 |
| क्रिस गेल कै. कटिंग बो. मैक्लेनाघन | 18 | 11 | 2 | 1 |
| एरॉन फिंच कै. हार्दिक बो. बुमराह | 46 | 35 | 3 | 1 |
| मार्कस स्टोइनिस कै. किशन बो. बुमराह | 1 | 2 | 0 | 0 |
| अक्षर पटेल नॉट आउट | 10 | 8 | 0 | 1 |
| युवराज सिंह कै. लुईस बो. मैक्लेनाघन | 1 | 3 | 0 | 0 |
| मनोज तिवारी नॉट आउट | 4 | 1 | 1 | 0 |
रन: 183/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 9.
विकेट: 34/1, 145/2, 149/3, 167/4, 172/5.
बॉलिंग: मिशेल मैक्लेनाघन: 4-0-37-2, जसप्रीत बुमराह: 4-0-15-3, हार्दिक पंड्या: 4-0-42-0, क्रुणाल पंड्या: 4-0-36-0, मयंक मार्कंडेय: 3-0-34-0, बेन कटिंग: 1-0-15-0.
मुंबई इंडियंस : स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| सूर्यकुमार कै. राहुल बो. टाय | 27 | 15 | 3 | 2 |
| इविन लुईस बो. टाय | 9 | 7 | 0 | 1 |
| ईशान किशन कै. स्टोइनिस बो. टाय | 20 | 12 | 1 | 2 |
| रोहित शर्मा कै. युवराज बो. राजपूत | 6 | 10 | 0 | 0 |
| क्रुणाल पंड्या कै. राजपूत बो. स्टोइनिस | 32 | 23 | 1 | 2 |
| कीरोन पोलार्ड कै. फिंच बो. अश्विन | 50 | 23 | 5 | 3 |
| हार्दिक पंड्या कै. अश्विन बो. टाय | 9 | 12 | 0 | 0 |
| बेन कटिंग कै. अक्षर बो. अश्विन | 4 | 7 | 0 | 0 |
| मिशेल मैक्लेनाघन नॉट आउट |
11 | 7 | 1 | 1 |
| मयंक मार्कंडेय नॉट आउट | 7 | 5 | 1 | 0 |
रन: 186/8, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 11.
विकेट: 37/1, 59/2, 59/3, 71/4, 136/5, 152/6, 160/7, 170/8.
बॉलिंग: अंकित राजपूत: 4-0-46-1, मोहित शर्मा: 3-0-34-0, एंड्रयू टाय: 4-0-16-4, अक्षर पटेल: 3-0-24-0, रविचंद्रन अश्विन: 3-0-18-2, मार्कस स्टोइनिस: 3-0-43-1.
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाय, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह।
अंक तालिका (50 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 9 | 3 | 18 | +0.400 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 12 | 8 | 4 | 16 | +0.383 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.091 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.384 |
| राजस्थान रॉयल्स | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.403 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.490 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 5 | 7 | 10 | -0.218 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 12 | 3 | 9 | 6 | -0.478 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.